दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर छत से गिरा व्यक्ति, गई जान
HNN/ ऊना
जिला ऊना के हरोली उपमंडल के गांव बाथू में एक व्यक्ति छत से गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान जगन्नाथ पुत्र अमीचंद संतोषगढ़ नगर परिषद के वार्ड 2 निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति बाथू स्थित अपने ससुराल गया हुआ था। इसी दौरान घर की छत के साथ लगते पेड़ की बड़ी-बड़ी टहनियां देखकर उसने टहनियों को हटाना चाहा और कटिंग का काम शुरू कर दिया। जैसे ही व्यक्ति टहनी काटने आगे बढ़ा वैसे ही उसका संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिर गया।
घटना के बाद घायल को तुरंत रीजनल अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रैफर कर दिया, यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि है।