HNN / मंडी
हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मामला जिला मंडी के बल्ह का है, यहां एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में जहां कार चालक की मौत हो गई है तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। रिश्ते में दोनों पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। मृतक व्यक्ति की पहचान 49 वर्षीय हरि सिंह पुत्र तुलसीराम के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दोनों पिता-पुत्र गाड़ी में सवार होकर किसी काम से लेदा की तरफ घर से निकले थे। कुछ ही दूरी पर गाड़ी अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी को खाई में गिरता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यहां उपचार के दौरान पिता हरि सिंह ने दम तोड़ दिया जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि हादसे की वजह सड़क पर अचानक पशु आना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर आज परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





