दर्दनाक हादसा: गाड़ी के खड्ड में गिरने से एक की मौत, दूसरा जख्मी

By Ankita Published: 4 Oct 2023, 10:06 AM | Updated: 4 Oct 2023, 10:06 AM 1 min read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में ठियोग स्थित थिवक मंडल की धनवंतरी पंचायत के पास मझौली में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक गाडी सड़क से नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसे में एक युवक की जान चली गई है, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय भगवान दास निवासी गांव मझरोई, डाकघर चियोग तहसील ठियोग के रूप में हुई है।

इसके अलावा राजीव हेटा उर्फ बिट्टू पुत्र राम कृष्ण हेटा निवासी गांव मझरोई, डाकघर चियोग तहसील ठियोग जख्मी है। घायल को उपचार के लिए ठियोग अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस द्वारा आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रदीप कार (एचपी 09सी-0977) में सवार होकर चालक राजीव के साथ छिंज मेला देखने जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह धमांदरी के पास पहुंचे तो अचानक ही चालक वाहन से संतुलन खो बैठा, जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल राजीव को ठियोग अस्पताल भिजवाया है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Tags: