Loading...

दर्दनाक हादसा: ट्रक और टेंपो ट्रैवलर के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, चालक की मौत

Ankita • 23 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला जिला बिलासपुर में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन मार्ग पर स्थित टनल-3 तुन्नू का है, यहां टेंपो ट्रैवलर और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो चालक की जान चली गई है।

मृतक की पहचान आकाश 32 वर्षीय दीप किरतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगमी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, टेंपो ट्रेवलर बिलासपुर से किरतपुर की तरफ जा रहा था। इस दौरान अचानक ही चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और टेंपो अनियंत्रित होकर पहले दीवार से टकराया और फिर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकरा गया।

हादसे में टेंपो चालक बुरी तरह जख्मी हुआ। घटना के बाद उसे अस्पताल भी पहुँचाना चाहा परन्तु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।