दर्दनाक हादसा: ढांक में गिरा 32 वर्षीय व्यक्ति, गई जान

By Ankita Published: 13 Aug 2023, 10:46 AM | Updated: 13 Aug 2023, 10:46 AM 1 min read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के ढूंखरा के समीप एक व्यक्ति ढांक में गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान शिवराज(32) पुत्र धन वाडा गांव शंकर राहे डाकघर व जिला दांग के रूप में हुई है। पुलिस ने व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल क़ुल्लू पहुंचा दिया है। साथ ही मामले की आगामी जाँच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शिवराज पैदल चलते हुए ढांक से लगभग 50 मीटर नीचे गिर गया। गिरने के कारण उसके सिर पर गहरी चोटें आई जिस कारण उसकी मौत हो गई। जब किसी ने उसका श्व वहां पड़ा हुआ देखा तो उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शरू की। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।