दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक की हुई मौत

Hit-the-person-brought-him.jpg

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक दर्दनाक सड़क पेश आया है। यहां एक बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नंद किशोर (45) पुत्र बसीया राम निवासी अजौली तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, नंद किशोर बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर अजौली के समीप पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।

घटना के बाद जख्मी हालत में उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया, जहां घावों का ताव न सहते हुए व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।