लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Ankita | 12 नवंबर 2023 at 5:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

आज दिवाली के दिन जिला बिलासपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान चली गई है। मृतक की पहचान 75 वर्षीय राम पुत्र स्व. सुखिया राम ग्राम देहलग डाकघर निचली बटेड़ तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय बिलासपुर अस्पताल भिजवाया है। साथ ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, कंदरौर के नजदीक एक ट्रक ( HP69A-2774) घुमारवीं से बरमाणा की तरफ जा रहा था। इस दौरान एसबीआई बैंक के सामने एक बुजुर्ग ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]