Loading...

दर्दनाक हादसा: शिमला में पलटी दूध-दही से भरी पिकअप, चालक की मौत

PARUL • 12 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला के ढली में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान चेतन गुलिया (32) पुत्र राजपाल सिंह निवासी पिंजौर पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, चेतन गुलिया दूध की पिकअप (HR 68C -1929) चलाता है। वह रोजाना की तरह हरियाणा से दूध व दही की सप्लाई लेकर अप्पर शिमला जा रहा था। इस दौरान जब वह मशोबरा बाइफरकेशन के पास पहुंचा तो अचानक ही वाहन से संतुलन खो बैठा और पिकअप अनियंत्रित होकर कुफरी सड़क से पलट कर मशोबरा सड़क पर जा गिरी।

हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि दूध व दहीं के पैकेट सड़क पर बिखर गए। जिसके बाद उसे उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना के संदर्भ में मामला दर्ज किया।