Loading...

दलित शोषण मुक्ति मंच ने किया अमित शाह की अपमानजनक टिप्पणी पर विरोध

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 20 Dec 2024 • 1 Min Read

Himachalnow / नाहन

दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर ने राज्यसभा में संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर बहस के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. अम्बेडकर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की है। मंच के जिला संयोजक आशीष ने कहा कि अमित शाह की टिप्पणी ने पूरे देश के संविधान और अम्बेडकर में विश्वास करने वाले लोगों की भावनाओं को आहत किया है।

आशीष ने कहा कि अमित शाह की टिप्पणी से उनका मनुवादी दृष्टिकोण उजागर होता है। उन्होंने कहा कि अमित शाह के समर्थन में और उनके बचाव में प्रधानमंत्री का कूदना और भी गैर जिम्मेदाराना है। यह इस बात को साफ इंगित करता है कि भारतीय जनता पार्टी का दृष्टिकोण देश के वंचित वर्ग के लोगों के प्रति क्या होगा।

दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर कमेटी के जिला संयोजक ने कहा है कि ऐसे आदमी को ग्रहमंत्री के पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है, इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से इस पद से इस्तीफा देना चाहिए।