दवाइयां लेने जा रही मां-बेटी के साथ किया दुर्व्यवहार, मामला दर्ज
HNN/चंबा
जिला चंबा के तीसा में मां-बेटी के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान यशपाल निवासी ग्राम लाजना डाकघर जुंगरा तहसील चुराह और मान सिंह निवासी ग्राम टन पोस्टऑफिस जुंगरा तहसील चुराह के रूप में हुई है। पीड़िता की पहचान मालती निवासी बड़ा डाकघर जुंगरा तहसील चुराह के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मालती रविवार सुबह 6:30 बजे अपनी बेटी के साथ गनेड़ स्थित निजी दुकान से दवा लेने गई थी। इस दौरान जब वह लाजना गांव के नीचे स्थित ग्रेस्ला प्लेस के पास पहुंचीं तो यशपाल और मान सिंह ने उनका रास्ता रोक लिया। जिसके बाद आरोपियों ने उनका हाथ पकड़कर दुर्व्यवहार करने की कोशिश की।
जब पीड़िता ने शोर मचाया तो राहगीर नंद लाल मौके पर पहुंचे और पीड़िता को दोनों को आरोपियों से बचाया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाना तीसा दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 341, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज और आगामी कार्यवाही शुरू की। महिला ने बताया कि दोनों ने नंद लाल के साथ भी गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। एसपी चंबा अभिषेक यादव द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।