लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दवा उद्योग के अधिकारी से युवक ने की मारपीट

SAPNA THAKUR | 9 जून 2022 at 2:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक दवा उद्योग के अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट करने वाला कोई और नहीं बल्कि उद्योग में ही काम करने वाला एक युवक बताया जा रहा है। वही पीड़ित अधिकारी ने आरोपी युवक के विरुद्ध मैहतपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है।

जितेंद्र कुमार शर्मा जिला ऊना के मैहतपुर कस्बे में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक उद्योग का अधिकारी है। जितेंद्र कुमार शर्मा ने उद्योग में काम करने वाले हितेश द्वारा कुछ गलत दवा की संख्या पैक करने के कारण उसे बुलाया और पूछताछ की। इसी दौरान वह बहस करने लगा और इसके बाद एचआर को सूचित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद ड्यूटी खत्म कर जितेंद्र घर जाने के लिए निकला तो हितेश ने उसका रास्ता रोक लिया। जिसके बाद दोनों के बीच बहस बाजी शुरू हो गई और हितेश ने जितेंद्र से मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी ने जितेंद्र को जान से मारने की भी धमकी दे डाली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]