दवा की ओवरडोज से 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में झंडूता क्षेत्र के मुकडाना गांव में 62 वर्षीय बुजुर्ग की दवा का अधिक सेवन करने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 62 वर्षीय नरेश कुमार निवासी गांव मुकडाना, झंडूता के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेश कुमार की काफी समय से दिमागी हालत ठीक न होने के कारण दवा ले रहे थे। इस दौरान बीते कल उन्होंने दवा का अधिक सेवन किया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें परिवार के लोग उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता ले गए।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी झंडूता जगदीश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।