लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दिन-प्रतिदिन गिरती जा रही कांग्रेस पार्टी की विकटें- प्रताप सिंह रावत

PRIYANKA THAKUR | 26 मार्च 2022 at 4:20 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

नाहन सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी की विकटें दिन-प्रतिदिन गिरती जा रही है।  क्योंकि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को भी अब कांग्रेस पर भरोसा नहीं रहा है, इसलिए कांग्रेस पार्टी के नेता पार्टी को अलविदा कह रहे हैं।  रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के पास प्रदेश में ऐसा कोई भी सशक्त नेता नहीं है जिसके दम पर पार्टी चुनाव लड़ सके और चुनाव जीत सके।

 कांग्रेस पार्टी में इस समय वर्चस्व की लड़ाई चल रही है।  हर कोई नेता प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना चाहता है। रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में दिन रात का फर्क है।  उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी परिवार से चलती है और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं से चलती है। भारतीय जनता पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता किसी भी पद पर आसीन हो सकता है लेकिन कांग्रेस पार्टी में ऐसा नहीं है।  कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर एक ही परिवार का कब्जा है।  इसीलिए तो देश व प्रदेश की जनता का कांग्रेस पार्टी से मोहभंग हो रहा है।  

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

रावत ने बताया कि प्रदेश की राजनीति में भी एक ही परिवार से तीन-तीन लोग राजनीति कर  रहे हैं जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह तथा उनका बेटा विक्रमादित्य सिंह भी इसी परिवार से संबंध रखता है।  

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]