लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दिव्यांग एवं वरिष्ठ जनों के लिए लगेंगे सिरमौर में 5 कैंप- विवेक शर्मा

Ankita | 30 अक्तूबर 2023 at 3:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

सिरमौर जिला में आगामी दिसम्बर माह में पांच स्थानों पर जिला प्रशासन सिरमौर और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग जनों और वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जायेगा। यह कैंप सिरमौर जिला के शिलाई, पांवटा साहिब, पच्छाद, चंदोल (पझौता) और श्री रेणुका जी के कुब्जा पैवेलियन में आयोजित किये जाने प्रस्तावित हैं।

सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने आज सोमवार को नाहन में कैंप आयोजन सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की है। विवेक शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण में दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले इन कैंपों में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा पात्र दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कृत्रिम अंगों की पैमाईश की जायेगी जबकि द्वितीय चरण में कृत्रिम अंग तैयार होने के बाद कृत्रिम अंग वितरण के लिए अलग से कैंप आयोजित होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि समाज के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के हितों के दृष्टिगत आयोजित किये जा रहे इन कैंपों का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों को मिले, इसके लिए पंचायतों, आंगनवाड़ी केन्द्रों और आशा वर्करों के माध्यम से जन-जन तक सूचना पहुंचाने का कार्य किया जाना चाहिए। विवेक शर्मा ने सभी पात्र दिव्यांग एवं वरिष्ठ जनों से इन कैंपों का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि इन कैंपों के संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए सम्बन्धित क्षेत्र के एसडीएम, जिला कल्याणा अधिकारी के अलावा तहसील कल्याण अधिकारियों के कार्यालयों में संपर्क किया जा सकता है। जिला कल्याण अधिकारी सिरमौर विवेक अरोड़ा ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि इन प्रस्तावित कैंपों का आयोजन एडिप और व्योश्री योजना के तहत किया जायेगा। उन्होंने जिला के सभी पात्र लोगों को निशुल्क कृत्रिम अंग योजना का लाभ उठाने के लिए कैंप स्थलों पर आकर अंगों की पैमाईश करवाने का आग्रह किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]