दुकान से बरामद हुई अवैध देसी शराब, आरोपी गिरफ्तार
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस थाना तलाई की टीम ने एक किराना की दुकान से अवैध देसी शराब की 36 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान करतार सिंह निवासी गांव कुठेड़ा डाकघर मलागंण तहसील झंडूता बिलासपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुठेड़ा में एक व्यक्ति किराना की दुकान में अवैध देसी शराब का व्यापार करता है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसकी दुकान पर छापेमारी की। जिस दौरान उन्हें दुकान से देसी शराब की 36 बोतलें बरामद हुई।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी करतार सिंह के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।