दुकान से 8 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज
ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस थाना निरमंड के तहत आने वाली पुलिस चौकी निथर की टीम ने बांदल में एक दुकान से अवैध 8 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस की टीम जब गश्त पर थी तो बांदल में हरि राम पुत्र पदम राम निवासी घाटू जो बांदल में दुकान चलाता था, उसके पास से 8 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने हरि राम के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं निथर सर्किल के शराब ठेकों के मालिक राज कुमार गौतम ने बताया कि निरमंड सर्किल के तहत ऐसी अवैध शराब, कच्ची शराब बेचने वालों के खिलाफ वे अपनी टीम के साथ पुलिस की हरसंभव मदद करने को तत्पर हैं और निरमंड सर्किल में ऐसी किसी अवैध शराब बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।