बेटी के सातवें जन्मदिन पर दिया बड़ा तोहफा
HNN/ शिलाई
भारतवर्ष के इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा चांद पर चंद्रयान-3 के सफल लॉन्चिंग के बाद हर भारतीय नागरिक उत्साहित है। अब देश के लोग चंद्रयान-3 की सफलता के बाद प्रोत्साहित होकर कुछ नया करने का सोच रहे हैं। इसी सोच को लेकर सिरमौर जिला के दूरदराज क्षेत्र शिलाई के देवथल गांव के आईटी इंजीनियर मयंक शर्मा ने कुछ नया करने का प्रयास किया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
चंडीगढ़ में आईटी कंपनी चला रहे सिरमौर जिला के देवथल गांव के मयंक शर्मा ने अपनी बेटी शिवन्या के सातवें जन्मदिन पर चांद पर 2 एकड़ जमीन खरीद कर अपनी बेटी को एक बड़ा तोहफा दिया है। मयंक शर्मा ने बताया कि क्योंकि चंद्रयान-3 की सफलता से देश का हर व्यक्ति उत्साहित है ऐसे में वह अपनी बेटी को इस सफलता पर चांद पर ही एक जमीन का टुकड़ा गिफ्ट दे रहे हैं।
आईटी इंजीनियर मयंक शर्मा ने बताया कि अमेरिका की लूना सोसायटी इंटरनेशनल चांद पर जमीन बेचती है।इसके लिए बाकायदा लूना सोसायटी इंटरनेशनल की वेबसाइट पर संपर्क किया गया। बाकायदा मैप पर चांद पर जमीन को दिखाया जाता है। इसी प्रकिर्या के तहत मयंक शर्मा ने अपनी बेटी शिवन्या के नाम चांद के नॉर्थ पार्ट पर बे ऑफ रेनबो में दो एकड़ जमीन खरीदी है।
जमीन के बाकायदा दस्तावेज भी मयंक शर्मा को प्राप्त हो गए हैं। मयंक शर्मा ने शनिवार को अपनी बेटी शिवन्या के जन्मदिवस पर यह दस्तावेज शिवन्या को भेंट कर उन्हें चांद की जमीन का तोहफा दिया है। मयंक शर्मा ने बताया कि पूरे विश्व में चांद पर जमीन खरीदने का ट्रेंड चल रहा है।
बकायदा जमीन की हार्ड कॉपी भी लूना सोसायटी इंटरनेशनल अमेरिका द्वारा स्थानीय पते पर भेजी जाती है। उन्होंने कहा कि भारतीय मूल्य के हिसाब से उन्होंने चांद के नॉर्थ पार्ट पर बे ऑफ रेनबो में दो एकड़ जमीन के 4500 रुपए ऑनलाइन लूना सोसायटी इंटरनल अमेरिका को दिए हैं।
उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक जहां चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से प्रोत्साहित है तो वही देश के नागरिक भी अब कुछ नया करने की सोच रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी बेटी शिवन्या के सातवें जन्मदिन पर चांद के नॉर्थ पार्ट में दो एकड़ जमीन खरीद कर बेटी को भेंट की है।
उन्होंने कहा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ बेटी को एक नया तोहफा भी मां-बाप का कर्तव्य है। गौर की मयंक शर्मा चंडीगढ़ में पिछले 12 सालों से एक आईटी कंपनी का संचालन कर रहे हैं। उनके पास दो बेटियां हैं जिसमें 7 वर्ष की बेटी शिवन्या व 4 वर्ष की बेटी शिवांगी है। मयंक शर्मा ने बताया कि उनके लिए बेटियां बेटों से भी बड़ा तोहफा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group