लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

देवभूमि क्षत्रिय संगठन और स्वर्ण मोर्चा ने किया ऐलान, सुरेश भारद्वाज और कॉल सिंह ठाकुर को…

PRIYANKA THAKUR | 5 नवंबर 2021 at 5:58 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

देवभूमि क्षत्रिय संगठन प्रदेश अध्यक्ष रुमीत सिंह ठाकुर व देवभूमि स्वर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन ठाकुर ने सांझा बयान में कहा कि आज कल हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण आयोग का मुद्दा सुर्खियों में है। ऐसे में कुछ नेताओं द्वारा स्वर्ण आयोग को लेकर विवादित बयान बाज़ी की जा रही है। कुछ समय पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा एक रिपोर्टर द्वारा पूछे गए सवाल को लेकर उन्होंने कहा था कि ये स्वर्ण आयोग क्या होता है क्या ये सोने से बना होता है।

वही , पिछले कल कांग्रेस सरकार के वरिष्ठ मंत्री रहे कॉल सिंह ठाकुर द्वारा स्वर्ण आयोग को लेकर कहा गया कि आज तक जितने भी आयोग बने है वो सही है। अब किसी भी आयोग को बनाने की आवश्यकता नहीं है। उनके इस बयान से एक बार फिर स्वर्ण समाज के लोग आक्रोश में नज़र आ रहे है। बता दें कि देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि स्वर्ण मोर्चा द्वारा इन दोनो ही नेताओ का विरोध शुरू हो चुका है और सोशल मीडिया पर भी इन दोनों नेताओं को स्वर्ण समाज द्वारा खूब खरी खोटी सुनाई जा रही है। दोनों अध्यक्षों ने चेतावनी देते हुए कहा कि इन दोनो बुद्धिहीन नेताओं का घेराव करके मुर्दाबाद के नारे के साथ इनका विरोध किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]