अग्निपथ योजना के विरोध में देश भर के युवा सड़कों पर उतर आए हैं। जगह-जगह विरोध हो रहा है और जमकर तोड़फोड़ भी हो रही है। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और राजस्थान के बाद अब तेलंगाना में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। बीते दिन भारी बवाल के बाद शुक्रवार सुबह भी प्रदर्शनकारियों ने यूपी-बिहार में कई ट्रेनों पर धावा बोल दिया।
बिहार में प्रदर्शनकारियों ने लखीसराय स्टेशन पर पहुंचकर अग्निपथ योजना का विरोध किया। युवाओं ने स्टेशन पर खड़ी विक्रमशिला एक्सप्रेस में आग लगा दी। इसके बाद ट्रेन धूं-धूं कर जलने लगी। वहीँ, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अग्निपथ योजना पर चला रहा बवाल अब तेलंगाना भी पहुंच गया है। यहां के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन को आग के हवाले कर दिया। आग बुझाने के लिए अधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ रही है।
यूपी के बलिया में प्रदर्शनकारियों ने सुबह-सुबह रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की और ट्रेन में आग लगा दी। तीसरे दिन हरियाणा में भी प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार सुबह नारनौल में युवाओं ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। उधर, कुलहड़िया में रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शकारियों के निशाने पर आरा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। उन्होंने ट्रेन को आग के हवाले कर दिया, जिससे पल भर में ही चार बोगियां पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





