देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार होंगे। राजीव कुमार 15 मई को अपना कार्यभार संभालेंगे। राजीव कुमार की नियुक्ति को लेकर कानून मंत्रालय की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजीव कुमार की नियुक्ति की है।
कानून मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा 14 मई को अपने पद से रिटायर हो रहे हैं। उनके बाद 15 मई राजीव कुमार अपना पदभार संभालेगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





