लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

देश में कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में 15 हजार से अधिक केस

SAPNA THAKUR | 25 जून 2022 at 11:58 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में पिछले 24 घंटें में कोरोना की रफ्तार ने एक बार फिर टेंशन बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 15 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के नए मामलों में आई तेजी के साथ ही देश में एक्टिव केस की तादाद भी बढ़कर 92 हजार के करीब पहुंच गई है।

देश में पिछले 24 घंटों में 15 हजार 940 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो कल की तुलना में 8.1% कम हैं। कोरोना के नए केस मिलने के बाद देश में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 33 लाख 78 हजार 234 हो गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20 मरीजों की मौत हुई है, जिससे कोरोना संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 974 हो गई है।

उधर, देश में कोरोना का रिकवरी रेट अब 98.58 फीसदी हो गया है। पिछले 24 घंटों में कुल 12 हजार 425 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक देश भर में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 27 लाख 61 हजार 481 हो गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]