लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

देश में कोरोना के मामलों का बढ़ना जारी, 24 घंटे में 2483 नए केस

SAPNA THAKUR | 26 अप्रैल 2022 at 12:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2483 नए मामले मिले हैं। फिलहाल देश में संक्रमण दर 0.55 फीसदी है, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 15 हजार 636 हो गई है। भारत में पिछले 24 घंटों में 1,970 लोगों ने कोरोना को हराया है। आज कोरोना के केस सोमवार के मुकाबले कुछ कम सामने आए हैं। पिछले कुछ दिनों से देश में रोज ढाई हजार से ज्यादा कोरोना के मरीज सामने आ रहे थे।

सोमवार को 2,541 नए मामले सामने आए थे वहीं 30 लोगों ने कोरोना की वजह से जान गंवाई थी। इससे पहले रविवार को 2593 नए कोरोना केस आए थे और 44 की मौत हुई थी। बता दें कि भारत पर कोरोना की चौथी लहर का खतरा बना है। फिलहाल के हालातों की बात करें तो बच्चों को कोरोना तेजी से चपेट में ले रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]