लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में सामने आए 12,847 केस

SAPNA THAKUR | 17 जून 2022 at 11:40 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,847 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह कल की तुलना में 5.2 फीसदी अधिक है। सबसे अधिक 4,255 मामलों के साथ महाराष्ट्र टॉप पर है। इसके बाद केरल में 3,419 मामले, दिल्ली में 1,323 मामले, कर्नाटक में 833 मामले और हरियाणा में 625 मामले सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 14 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। गुरुवार को 12,213 नए संक्रमित मिले थे, जबकि शुक्रवार को 12,847। इस तरह कल की तुलना में आज 634 मरीज ज्यादा मिले हैं। कल की तुलना में आज मौतें भी ज्यादा हुई हैं। गुरुवार को 11 मौतें हुई थीं।

कुल मामले: 4,32,70,577
सक्रिय मामले: 63,063
कुल रिकवरी: 4,26,82,697
कुल मौतें: 5,24,817
कुल वैक्सीनेशन: 1,95,84,03,471

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]