देश में एक दिन बाद ही कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,247 ने मामले सामने आए हैं। जबकि सिर्फ एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से 928 डिस्चार्ज हुए हैं। हालांकि, एक्टिव मरीजों की संख्या में फिर इजाफा हुआ है। देश में कोरोना के एक्टिव मरीज बढ़कर अब 11,860 हो गए हैं। ये कुल मामलों का 0.03 फीसद है।
कोरोना के कुल मामले- 4,30,45,527
कुल रिकवरी- 4,25,11,701
कुल मौतें- 5,21,966
कुल वैक्सीनेशन: 1,86,72,15,865
बता दें कि देश में सोमवार को कोरोना के मामलों में करीब 90 फीसद का इजाफा देखा गया। 18 अप्रैल को कोरोना के 2,183 नए मामले सामने आए थे जबकि 17 अप्रैल को कुल 1,150 केस दर्ज हुए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,01,909 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 83,25,06,755 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





