देश में खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है लाहौल-स्पीती: प्रो. प्रकाश बंसल
HNN/ लाहौल-स्पीति
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला और इंडियन टूरिज्म हॉस्पिटैलिटी कांग्रेस द्वारा आयोजित चार दिवसीय कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन शोधकर्ताओं ने सिस्सु में देश व हिमाचल प्रदेश में पर्यटन संभावनाओं को लेकर मंथन किया। देश भर से आए शिक्षाविदों और शोधार्थियों का कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन का सत्र सिस्सु लाहौल में हुआ।
इस दौरान सत्र के विशेष अतिथि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सत प्रकाश बंसल रहे। कुलपति ने कहा कि लाहौल-स्पीति अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए देशभर में जाना जाता है।
इस स्थान पर पर्यटन की अपार संभावनाएं है जिससे लाहौल-स्पीति को विश्व स्तर पर पहचान मिलेगी तथा स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस दौरान उन्होंने कॉन्फ्रेंस में आए सभी लोगों से कहा कि सभी लाहौल स्पीति के बारे में कुछ अनुभव साझा करें ताकि सभी अनुभवों को एकत्रित करके उसे किताब का रूप दिया जाए।
यह किताब यहां आने वाले पर्यटकों के लिए लाभदायक साबित होगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के प्रयासों से यहां की खूबसूरती बरकरार है। इस दौरान देश-विदेश से आए लगभग 150 को तकनीकी सत्र के साथ-साथ सिस्सु और मनाली भ्रमण के लिए ले जाया गया।