लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

देश में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 3000 से ज्यादा केस

PRIYANKA THAKUR | 29 अप्रैल 2022 at 11:52 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 3377 नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव केस 17,801 हो गए हैं। बता दें कि कोविड संक्रमण से रिकवरी रेट 98.74% हो गई है।

हेल्थ मिनिस्ट्री से मिले आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना को 2,496 लोगों ने मात दी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ पर नजर डालें तो गुरुवार को कोरोना के 3303 नए मरीज मिले थे, जबकि मंगलवार को कोरोना के 2,927 नए मामले सामने आए थे।

वहीं शुक्रवार को मिले ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 0.71 फीसदी हो गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.63 फीसदी हो गई है। देश में अब तक 4,25,30,622 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]