लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

देश में बढ़ने लगे कोरोना के मामले, 24 घंटे में 3,451 नए केस

SAPNA THAKUR | 8 मई 2022 at 12:33 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ते नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,451 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही अब एक्टिव केसों का आंकड़ा 20,635 पर पहुंच गया है। वहीं, रविवार को संक्रमण के चलते 40 लोगों की मौत दर्ज की गई है।

इससे पहले 7 मई को 3,805 नए मामले दर्ज किए गए थे। यह 6 मई की तुलना में 7.3 फीसदी अधिक थे। शनिवार को महामारी से 22 लोगों की मौत हुई थी। बता दें कि कोरोना से रिकवरी करने वाले मरीजों की दर 98.74 फीसदी है। वहीं, साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.83 प्रतिशत है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]