देश में शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 7584 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 24 मौतों ने भी चिंता बढ़ाई है। पिछले 10 दिनों से लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। गुरुवार को देश में 7240 मरीज मिले थे, इसकी तुलना में शुक्रवार को 344 मरीज ज्यादा मिले हैं।
इसके साथ ही सक्रिय केस भी 36,267 हो गए हैं। वहीं, 24 और मौतों को मिलाकर अब तक कुल मौतें 5,24,747 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 7,584 मरीज बढ़े हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,32,05,106 हो गई है।
दैनिक संक्रमण दर 2.26 फीसदी
सक्रिय मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों की 0.08 फीसदी है। देश में महामारी से रिकवरी की दर 98.70 फीसदी है। दैनिक संक्रमण दर 2.26 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.50 फीसदी है। देश में महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,26,44,092 हो गई। कोरोना मृत्यु दर 1.21 फीसदी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





