HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू में एक युवक खड्ड में डूब गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। यह हादसा लगघाटी के डुंखरीगाहर पंचायत के तहत कढ़ेई की सरवरी खड्ड में उस वक्त पेश आया जब विनीत ठाकुर(18) पुत्र संजू निवासी गांव लियानी डाकघर शालंग तहसील और जिला कुल्लू अपने चार दोस्तों के साथ यहां नहाने के लिए पहुंचा था।
सभी दोस्त पानी में उतर कर नहा रहे थे और जमकर मस्ती भी कर रहे थे कि अचानक विनीत गहरे पानी में चला गया और डूब गया। युवक के दोस्तों ने विनीत को पानी से बाहर निकालने का भरसक प्रयास किया परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद उन्होंने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए तथा पुलिस प्रशासन को इस बाबत जानकारी दी गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
लिहाजा पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर युवक को पानी से बाहर निकाला परंतु तब तक वह दम तोड़ चुका था। बताया जा रहा है कि उक्त युवक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शालंग में अध्ययनरत था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





