दो अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की गई जान

By Ankita Published: 15 Jul 2023, 11:23 AM | Updated: 15 Jul 2023, 11:23 AM 1 min read

HNN/ ऊना

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला जिला ऊना के साथ लगते कुठार कलां और उपमंडल गगरेट का है, यहां दो अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की जान चली गई है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पहले मामले में चेतन पुत्र सुखदेव सिंह निवासी अबादा बराना अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इस दौरान अचानक बाइक स्किड हो गई। हादसे में चेतन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया।

गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रैफर कर दिया, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे मामले में गगरेट में आवारा बैल की बाइक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय यूसफ पुत्र वीर मोहम्मद निवासी लोहारली के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ने की है।

Tags: