Loading...

दो उद्योग कंपनियों में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

PARUL • 11 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में ग्राम पंचायत किशनपुरा के चुनड़ी गांव के पास दो उद्योगों में अग्निकांड की घटना पेश आई है। अग्निकांड से दोनों उद्योगों को लाखों का नुकसान हुआ है। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फ़िलहाल आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे चुनड़ी गांव के पास प्लॉस्टिक दाना बनाने वाली कंपनी राणा पालिमर में अचानक आग लग गई।

कंपनी में कच्चे माल और तैयार माल में एकदम आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड के दौरान कंपनी में कुछ कामगार और सुरक्षा कर्मी थे। उन्होंने सुबह 6:26 बजे बद्दी फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही बद्दी से फायर मैन जोगिंद्र सिंह और लिडिंग फायर मैन पवन कुमार के नेतृत्व में दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश की।

इस बीच फायर पालिमर से साथ लगती राईज स्टील फेब्रिकेटर कंपनी भी आग की चपेट में आ गई। आग ज्यादा बढ़ने पर फायर ऑफिसर जोगिंद्र ने नालागढ़ से भी एक फायर टेंडर मंगाया और तीन गाड़ियों से दोनों कंपनियों पर पानी डालकर आग पर काबू पाया। वहीं फायर ऑफिसर जोगिंद्र सिंह ने बताया कि आग से राणा पालिमर कंपनी में तैयार प्लास्टिक दाना, कच्चा माल, बिजली का पैनल और मशीनरी जल गई। यहां पर 14 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

जबकि दूसरी कंपनी स्टील राईज फेब्रिकेशन में एक मशीनरी जल गई। इससे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों कंपनियों पर करीब ढाई घंटे में काबू पाया गया। दोनों में 16 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि फ़िलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।