Loading...

दो कारों की जोरदार टक्कर, छह लोग घायल

PARUL • 25 May 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में स्वारघाट के गरामोड़ा में दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज आगामी कार्यवाही कर शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गौरव कुमार निवासी जिला लुधियाना पंजाब सवारी लेकर बरठीं से लुधियाना जा रहा था।

इसी दौरान जब वह गरामोड़ा में पहुंचा तो सामने से गलत दिशा से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कंडक्टर सीट पर बैठे अशोक कुमार और पीछे बैठी तीन महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए। जिसके बाद उसने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायतकर्ता के अनुसार यह हादसा सामने से आ रही कार के चालक अभिषेक ठाकुर निवासी गांव टरवाड़ डाकघर जनाली तहसील श्री नयना देवी जी की ओर से लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने मामले की पुष्टि की है।

Related Topics: