HNN / कुल्लू
कुल्लू के अटल सदन में ज़िला शिक्षा प्रशिक्षण केन्द्र कुल्लू द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय दो दिवसीय कला उत्सव का समापन हुआ। डॉ विरेंदर शर्मा राज्य परियोजना अधिकारी (समग्र शिक्षा) एवं निदेशक एलिमेंटरी शिक्षा ने बतौर मुख्यातिथि इस कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यातिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रतिस्पर्धाएं छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने व उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करने का कार्य करती हैं।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पूरी लग्न से इस क्षेत्र में आगे बढ़ने को प्रेरित किया तथा उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। ज़िला कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा कुल्लू, सुरेन्दर शर्मा ने मुख्यातिथि सहित सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया तथा आयोजन कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कला उत्सव में गायन शास्त्रीय संगीत एवं पारंपरिक लोक संगीत वर्ग में पुरुष व महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
नाटक में एकल अभिनय तथा संगीत वादन अवनद्ध वाद्य की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तथा शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, दृश्य कला द्वि -आयामी, दृश्य कला त्रिआयामी एवं स्थानीय खेल खिलौने एवं खेल के प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम के साथ ही संगीत (वादन) स्वर वाद्य की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई। विभिन्न स्कूलों से आए हुए प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बहुत ही खूबसूरती से किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group