HNN/सोलन
जिला सोलन के सलोगड़ा बाज़ार में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां दो निजी बसों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो यात्री घायल हुए हैं। घायलों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलोगडा बाज़ार में एक बस पहले से खड़ी थी।
इसी दौरान पीछे से एक मिनी बस ने उसे टक्कर मार दी। मिनी बस का ड्राइवर वाहन पर काबू नहीं रख सका और सामने की बस से जा टकराया। हादसे में बस में सवार दो लोग घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। हालाँकि गनीमत यह रही कि घटना के दौरान बसों में सवारियां कम थीं, अन्यथा कोई हादसा बड़ा हो सकता था।
बता दें कि स्लोगडा बाज़ार में एनएचएआई ने हाईवे पर डायवर्सन लगा रखा है। जिस वजह से लोग साइड से कच्ची सड़क पर वाहन चलाते हैं। जिसके चलते इस रास्ते पर अक्सर कई हादसे होते हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते एनएचएआई ने इन्हें रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया तो किसी दिन यहां बड़ा हादसा हो सकता है।

