दो बाइकों की आपस में हुई टक्कर, हादसे में दो लोग घायल
कांगड़ा में लाखों की सबसिडी हड़पने का मामला : विजीलैंस ने दर्ज किया केस
HNN/चंबा
जिला चंबा में तीसा-तरेला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई है। हादसे में दोनों बाइक चालक घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने दोनों बाइक चालकों के खिलाफ क्राॅस एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि तीसा-तरेला मार्ग पर जुनास के पास यह सड़क हादसा हुआ है।
हादसे के बाद दोनों ही बाइक चालक एक-दूसरे की गलती बता रहे हैं। जिस कारण पुलिस ने दोनों ही चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं लगा है कि किस बाइक चालक ने दूसरी बाइक को टक्कर मारी है।
मामले की पुष्टि एसपी अभिषेक यादव द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।