दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, तीन जख्मी

By Ankita Published: 28 Jun 2023, 7:44 PM | Updated: 28 Jun 2023, 7:44 PM 1 min read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के सैनवाला में आज बुधवार को एनएच-07 पर दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं कालाअंब पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में दीपक कुमार (20) निवासी त्रिलोकपुर की टांग की हड्डी टूट गई, जबकि उसकी मां अनु शर्मा (40) को भी चोटें आई है। बताया जा रहा है कि दीपक अपनी बाइक नंबर (एचपी 18बी 5672) पर सवार होकर नाहन की ओर आ रहा था।

वहींं, जगदीप (22) वर्ष निवासी कमरऊ अपनी बाइक (यूके 07 एफएच 1660) से कालाअंब की ओर जा रहा था। इस दौरान सैनवाला के समीप पहुंचते ही दोनों बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी मोहर सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।