Loading...

दो मंजिला मकान में हुआ भीषण अग्निकांड, लाखों का नुकसान

Ankita • 12 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा के चुराह उपमंडल ग्राम पंचायत (शंतेवा चिल्ली) के गांव रूंडाल में दो मंजिला मकान में भीषण अग्निकांड हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

जानकारी के मुताबिक, परसोत्तम पुत्र कदारा गांव रूंडाल ग्राम पंचायत (शंतेवा चिल्ली) तहसील चुराह जिला चंबा के मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

वहीं सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम समेत उपमंडलाधिकारी नागरिक चुराह भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि घर में शादी समारोह की तैयारियों के चलते सिलेंडर फटने से ये अग्निकांड हुआ। इस घटना में प्रभावित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है।