Loading...

दो युवकों से नशे की खेप बरामद, आरोपी गिरफ्तार

SAPNA THAKUR • 5 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन पुलिस एसआईयू टीम ने अलग-अलग मामलों में दो युवकों से नशे की खेप बरामद की है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले मामले में दोहरी दीवाल में एसआईयू टीम ने नाका लगाया हुआ था।

इसी दौरान अमृतसर से शिमला की ओर जा रही बस को रोककर उसमें सवार एक युवक उज्ज्वल सिंह की शक के आधार पर तलाशी ली तो उससे 10.27 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। तो वहीं दूसरे मामले में एसआईयू टीम ने एक और व्यक्ति की तलाशी ली जिससे 3.55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

आरोपी की पहचान अजय कुमार निवासी आदर्श नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

उधर, एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों से नशे की खेप बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।