दो वाहनों के बीच में फंसने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
HNN/ मंडी
जिला मंडी में आज मंगलवार को अवाह देवी से सरकाघाट निर्माणाधीन एनएच के कार्य में सूर्या कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक 45 वर्षीय चालक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय चालक धर्मेंद्र कुमार पुत्र रामाशीष यादव गांव अनुआन थाना सोनभद्र बिहार के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूर्या कंस्ट्रक्शन कंपनी अवाह देवी से सरकाघाट एनएच का निर्माण कार्य कर रही थी जिसमें बतौर चालक धर्मेंद्र आज अपने टिप्पर नंबर (HR- 84-3368) को टटीह सरकाघाट में स्थित कंपनी की गैराज में खड़ा करके नीचे उतरा और टायर के पीछे पत्थर लगने लगा, परंतु टिप्पर एकदम स्किड होकर पीछे की ओर गया और गैराज में पहले से ही खड़े टीएम मिलर नंबर(HR-56-A 9148) के बीचों बीच धर्मेंद्र फंस गया और प्रेस हो गया।
वहां पर मौजूद ऑपरेटर ने हाइड्रा से टिप्पर को साइड में खींचकर धर्मेंद्र को बाहर निकाला और इलाज के लिए सरकाघाट ले आए यहां इसी दौरान इलाज के दौरान धर्मेंद्र की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर एंबुलेंस से उसके घर भेज दिया है। डीएसपी सकाघाट डीएसपी पधर संजीव सूद ने मामले की पुष्टि की है।