धनबल, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जनता ने दिया करारा जवाब- डा. राजेश शर्मा

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डा. राजेश शर्मा ने कहा कि जनता ने भाजपा के धनबल, महंगाई और बेरोजगारी को हिमाचल में करारा जवाब दिया है। भाजपा ने पैसे, शराब और धमकाने के सहारे उपचुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में डा. राजेश ने कहा कि हिमाचल में जयराम सरकार पूरी तरह फेल हो गई है।

इसका सर्टिफिकेट जनता ने चारों सीटों पर जनादेश के माध्यम से दे दिया है। चार साल के कार्यकाल में जयराम सरकार पूरी तरह फेल हो गई। महंगाई और अफसरशाही पर सरकार की कोई लगाम नहीं रही। सरकार के मंत्री और विधायक भ्रष्ट्राचार में लिप्त रहे। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल डीजल के रेट 100 रुपये को पार कर गए हैं।

घरेलू सिलेंडर 1000 रुपये से ज्यादा दाम में मिल रहा है। दुकानों पर ज्यादा रेट वसूले जा रहे लेकिन निरीक्षण निरीक्षण नहीं कर रहे। हिमाचल उपचुनाव में जनादेश 2022 के लिए भाजपा को जनता की ललकार है। कांग्रेस सिद्धांतों की पार्टी है। जनता की हर परेशानी को कांग्रेस चार साल तक सड़कों पर लाया है। सरकार से डटकर मुकाबला किया है। कांग्रेस जनता के हक में आंदोलन की रफ्तार और तेज करेगी। डा. राजेश ने कहा कि हाईकमान और प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है।


Posted

in

,

by

Tags: