Loading...

धर्मशाला के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…

By Ankita Published: 23 May 2024, 10:17 AM | Updated: 23 May 2024, 10:17 AM 1 min read

HNN/ धर्मशाला

धर्मशाला में विद्युत उपमंडल-2 के तहत पूर्व में 22 मई को 11के.वी दाड़ी मेला ग्राउंड फीडर के तहत निर्धारित शटडाउन और मुरम्मत का काम अब 24 मई (शुक्रवार) को होगा।

जिसके चलते 24 मई को बड़ोल, मेला ग्राउंड, गबली दाड़ी, लोअर दाड़ी, होटल डीएच, जयशिव नगर और साथ लगते क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के कार्यकारी सहायक अभियंता अभिषेक कटोच द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।