HNN / धर्मशाला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 जून को धर्मशाला आ रहे है। ऐसे में उनके स्वागत के लिए धर्मशाला में तैयारियां जोरों शोरों से चली हुई है। बता दें कि प्रधानमंत्री देशभर के मुख्य सचिवों की धर्मशाला में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे। तो वही इस बैठक में मुख्य सचिव अपने साथ अब मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे, मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब धर्मशाला में प्रधानमंत्री रात्रि ठहराव करेंगे।
प्रधानमंत्री के अभी तक के कार्यक्रम के अनुसार वह 16 जून को दोपहर करीब 12 बजे धर्मशाला के साई मैदान पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे एचपीसीए स्टेडियम में बैठक में भाग लेने के लिए जाएंगे। यहां करीब 12 से लेकर 9 बजे तक मुख्य सचिवों के साथ बैठक करेंगे। 9 बजे के बाद रात्रि विश्राम के लिए सर्किट हाउस धर्मशाला में रुकेंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
17 जून को वह सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बैठक में भाग लेंगे। 5 बजे बैठक समाप्त होने के बाद वह धर्मशाला से लौट जाएंगे। बीते पांच सालों में पीएम मोदी का यह धर्मशाला का तीसरा दौरा है। मोदी के दौरे के मद्देनजर शासन और प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया जा रहा है। स्टेडियम में बैठक स्थल पर उचित प्रबंध करने के लिए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





