धर्मशाला में इस दिन आयोजित होगी राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट…
HNN/ धर्मशाला
जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में 22 और 23 जून को राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हर जिले से चुनी गईं टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
इसमें अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 और सीनियर महिला और पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताओं को आयोजन किया जाएगा। इसमें 60, 100, 200, 400, 600, 800, 1,500 और 3,000 मीटर दौड़ के अलावा शॉटपुट और लंबी कूद प्रतियोगिता भी होगी। इसमें प्रदेश के 12 जिलों के 400 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जुलाई में होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी जिलों में जिला स्तरीय एथलेटिक मीट का आयोजन कर टीमें बनाई जा रही हैं और प्रदेश एथलेटिक्स संघ के पास टीमों की सूची भी जमा करवाने के लिए कहा गया है।