Loading...

धुनी मंदिर झंडूता के बाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

PARUL • 8 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में धुनी मंदिर झंडूता के बाबा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। स्थानीय लोगों को उनकी मौत का पता तब चला जब दो दिनों से वह मंदिर के साथ वाले कमरे से बाहर नहीं निकल रहे थे। दरवाजा तोड़कर देखा को बाबा मृत पाया गया।

जानकारी के मुताबिक झंडूता पंचायत उपप्रधान राकेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि धुनी मंदिर का महंत बाबा श्याम सुंदर दास 2 दिनों से अपने कमरे से बाहर नहीं निकले हैं। सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा तो बाबा मृत पड़े हुए थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाबा यहां पर पिछले 10 सालों से रह रहे थे, उन लोगों को भी बाबा को पूरा पता नहीं है कि वह कहां के हैं। पुलिस जांच में बाबा के शरीर में कोई निशान नहीं पाया गया है और न ही कमरे को कोई संदिग्ध वस्तु पाई गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने की है।