लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

धोखाधड़ी मामले में अदालत ने सुनाई 3 साल की सजा, लगाया जुर्माना

PRIYANKA THAKUR | 1 मार्च 2022 at 3:54 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कांगड़ा

जिला कांगड़ा में अदालत ने धोखाधड़ी मामले में एक दोषी को 3 साल की सजा सुनाते हुए उस पर 45000 रुपए का जुर्माना लगाया है। बता दें कि प्रवीण कुमार ने ओबीसी निगम से कर्ज लेकर एक ट्रैक्टर लिया था। इस दौरान उसी के गांव का एक व्यक्ति उसके पास आया और कहने लगा कि वह उसका ट्रैक्टर एक निजी कंपनी में 25 हजार रुपए मासिक किराए पर लगा देगा।

इसके बाद ना तो उसे उसका ट्रैक्टर मिला ना ही किराया। इसके बाद उसने पुलिस थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। जब पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने गई तो उसने पुलिस के साथ भी मारपीट की। जिसके बाद यह मामला कोर्ट में चला हुआ था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मामले की पैरवी करते हुए जिला न्यायवादी श्वेता ने दोषी को 3 साल की सजा और 15 हजार जुर्माना, धारा 406 में दो साल की सजा व 15 हजार रुपये जुर्माना और 403 में एक साल की सजा व 15 हजार का जुर्माना अदा करने का फैसला सुनाया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]