Loading...

नकदी और सोने के आभूषण की चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

PARUL • 13 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी के उपमंडल सरकाघाट में पुलिस ने शिक्षिका के घर पर हुई चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोनू निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बता दें कि आरोपी मोनू ने शिक्षिका के घर की अलमारी से 3 हजार रुपए की नकदी और करीब 10 लाख के सोने के आभूषणों की चोरी की थी।

जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने आरोपी के कमरे से 13,000 रुपए नकदी व 10 लाख रुपए के सोने के आभूषण भी बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दें कि शिक्षिका 9 अक्टूबर की सुबह वह ड्यूटी चली गई थी।

ड्यूटी के बाद शाम को जब वह घर पहुंची तो उन्होंने देखा कि मकान सही तरीके से बंद नहीं था। जब उन्होंने कमरे में अंदर जाकर देखा तो पाया कि अलमारी से 3000 रुपए की नकदी व 10 लाख के सोने के गहने (मंगलसूत्र, अंगूठी, दो हाथ के कंगन, चाक, नथ कान के रिम) चोरी हो गए थे।

जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।