लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नगरोटा बगवां की सोनाली शर्मा बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट 

Ankita | 4 मार्च 2023 at 1:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

लेफ्टिनेंट सोनाली शर्मा सेना अस्पताल पुणे किरकी में देंगी सेवाएं

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां के साथ लगते गांव ठारु के एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी बेटी ने अपने पूरे परिवार, क्षेत्र और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। बचपन से ही कुछ अलग कर दिखाने का जुनून मन में लिए वह आगे बढ़ती रही। विद्यालय स्तर पर वह पढ़ाई के साथ-साथ टेबल टेनिस की भी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी है। सोनाली शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवाँ से संपन्न की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके बाद सन 2018 में भारतीय सेना में मिलिट्री नर्सिंग सर्विसिज में कड़े मानदंडों को पूरा करते हुए प्रवेश पाया और पूरे देश में नौवें स्थान पर रही। सोनाली शर्मा ने अपना चार साल का प्रशिक्षण भारतीय सेना के अंतर्गत आई.एन.एच.एस. कॉलेज अश्विनी मुंबई से कड़ी मेहनत और अनुशासन से पूरा किया। इस दौरान वह कॉलेज की स्पोर्ट्स चेयरपर्सन भी रही और अपनी पढ़ाई के साथ साथ खेल गतिविधियों को भी जारी रखा।

कोविड काल के दौरान विशेषतः लेफ्टिनेंट सोनाली ने दिन-रात सेना अस्पताल में एक कैडेट के रूप में अपनी सेवाएँ दीं और पूरा एक साल घर नहीं आईं। सोनाली शर्मा ने 22 सितम्बर, 2022 को सेना में कमीशन हासिल किया और 1 मार्च, 2023 को आई.एन.एच.एस. कॉलेज अश्विनी से पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट के पद पर सेना अस्पताल पुणे किरकी में अपनी सेवाएँ देने के लिए जा रही हैं।

सोनाली के पिता राजीव शर्मा एक सरकारी विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता हैं और माता एक निजी विद्यालय में अध्यापिका हैं। छोटा भाई सत्यम शर्मा कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। लेफ्टिनेंट सोनाली ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, परिवारजनों और शिक्षकों को देते हुए बताया कि अभी वह और आगे पढ़ना और बढ़ना चाहती है। पूरे इलाके में इस सफलता को लेकर लोग खुशी और गर्व महसूस कर रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]