लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नगर परिषद की अनदेखी से मूलभूत सुविधाओं को तरस रही नाहन की सबसे ‘पॉश’ यशवंत विहार कॉलोनी

Shailesh Saini | 25 दिसंबर 2025 at 12:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

​यशवंत विहार कल्याण समिति की बैठक में समस्याओं पर मंथन; जल्द विधायक और प्रशासन को सौंपा जाएगा मांग पत्र।

​नाहन:

हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार के नाम पर बनी जिला की पहली और शहर की सबसे ‘पॉश’ मानी जाने वाली यशवंत विहार कॉलोनी आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

गुरुवार को यशवंत विहार कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में कॉलोनी की लंबित समस्याओं को लेकर व्यापक रोडमैप तैयार किया गया। बैठक में समिति के दर्जनों पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया।

समिति के अध्यक्ष संजय ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य का विषय है कि शहर की प्रमुख कॉलोनी होने के बावजूद यहाँ के लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।

उन्होंने टीसीपी (TCP) और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाते हुए कहा कि यह समझ से परे है कि बिना पार्क और बिना सीवरेज लाइन जैसे अनिवार्य प्रावधानों के, डेवलपर को प्लॉट बेचने की अनुमति कैसे दे दी गई। 

उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डर द्वारा न तो बच्चों के लिए पार्क बनाया गया है और न ही सीवरेज की व्यवस्था की गई है, जिससे निवासी गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं।

बैठक के दौरान समिति सदस्य संदीप चौहान, विजयपाल सिंह, योगेंद्र ठाकुर, प्रोमिला ठाकुर, सत्यप्रकाश, सोनीराम, चमन सिंह ठाकुर,लेखराज और विजय शर्मा आदि ने डिग्री कॉलेज के पीछे नेशनल हाईवे पर स्थित ‘ब्लैक स्पॉट’ की ओर अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित किया।

इसके अतिरिक्त, स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की कमी, उखड़ी हुई सड़कों, पेयजल किल्लत, रेन शेल्टर का अभाव और सामूहिक नल की व्यवस्था न होने जैसे गंभीर मुद्दे उठाए।

अध्यक्ष संजय ठाकुर ने बताया कि नाहन के विधायक अजय सोलंकी के प्रयासों से गायत्री मंदिर परिसर के आंगन हेतु 5 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिसके लिए समिति ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विधायक की सिफारिश पर डिग्री कॉलेज प्रबंधन ने रेन शेल्टर के लिए एनएच अथॉरिटी को जगह देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही मुख्य सड़क पर हिमाचली शैली का एक भव्य रेन शेल्टर तैयार किया जाएगा।

​संजय ठाकुर ने विशेष रूप से कहा कि कॉलोनी की इन सभी गंभीर समस्याओं को लेकर समिति जल्द ही एक विस्तृत प्रपोजल (प्रस्ताव) तैयार कर रही है।

इस प्रस्ताव को लेकर समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही स्थानीय विधायक और जिला प्रशासन से मुलाकात करेगा ताकि इन समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके। 

बैठक में कल्याण समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गाराम शर्मा के द्वारा यशवंत विहार कल्याण समिति के लिए सामुदायिक भवन की भी मांग को प्रमुखता से उठाया।बैठक के अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]