Loading...

नयनादेवी मंदिर में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

NEHA • 12 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

मोरबड़ भटोली गांव के मां नयनादेवी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आगाज हो गया है। विभोर के सतलुज घाट से मोरबड़ के कथास्थल तक कलश यात्रा निकाली गई। सुहागिनों ने कलश में पवित्र सरोवर का जल भरकर हरिनाम संकीर्तन करते हुए कलशों को मंदिर तक पहुंचाया।

व्यासपीठ से आचार्य शिव शास्त्री श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से सात दिन तक ज्ञान की गंगा बहाएंगे। ज्ञान यज्ञ में हरी कृष्ण जोशी मुख्य यजमान की भूमिका में रहेंगे। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, जो कथा का लाभ उठाने के साथ-साथ मां नयनादेवी के दर्शन कर रहे हैं।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से लोगों को जीवन जीने की सही दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि कथा के दौरान विशेष सावधानी बरती जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।