लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नरसिंह जयंती पर त्रिलोकपुर मंदिर से निकलेगी भव्य शौर्य यात्रा…

SAPNA THAKUR | 13 मई 2022 at 5:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

भगवान नरसिंह जयंती के उपलक्ष्य में हिंदू जागरण मंच हिमाचल प्रदेश में 14 मई को भव्य शौर्य यात्रा आयोजित करेगाI इस कड़ी में ज़िला सिरमौर में त्रिलोकपुर मंदिर से एक भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन किया जाएगा l जानकारी देते हुए ज़िला सिरमौर के सचिव सुभाष चंद ने बताया कि यात्रा की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है और त्रिलोकपुर मंदिर से यात्रा शाम 4 बजे से निकलकर मोगिनंद स्कूल के समीप मैदान में पहुँचेगी।

यात्रा में विशेष रूप से हिंदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री कमल गौतम भी शिरकत करेंगे l यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज के शौर्य एवं अपने गौरवान्वित इतिहास से अवगत कराना हैl वहीं प्रदेश भर में बढ़ रहे अतिक्रमण पर रोक लगाने में विफल रही सरकार एवं प्रशासन को सचेत किया जाएगाl कमल गौतम ने समाज के सभी वर्गों को इस यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है l

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]